• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने और भारत के विजय के लिए बदरीनाथ धाम में किया हवन

Bystaruknews

May 10, 2025

बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने और भारत के विजय के लिए बदरीनाथ धाम में किया हवन

जन आगाज डेस्क

श्री बद्रीनाथ धाम
श्री बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों की शीर्ष पंचायत श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के द्वारा आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के साथ भारत की तीनों सेनाओं के वीर सपूतों एवं प्रधानमंत्री मोदी को शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान श्री बद्री विशाल के यहां विशिष्ट पूजन अर्चन कर हवन की आहुतियां दी गई।
केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी एवं महासचिव भगवती प्रसाद डिमरी ने कहा कि बद्रीनाथ के पुजारी समुदाय डिमरियों की केंद्रीय पंचायत के द्वारा भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी का आवाहन करते हुए ऐसे समय में भारत के तीनों सेनाओं के वीर सपूतों रणबाकुरों एवं प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री को अद्भुत शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई। हवन कार्य संपन्न करने वालों में भीतला बड़वा, शरद डिमरी हवनाचार्य विनय डिमरी, परवेश डिमरी, लक्ष्मी बड़वा गिरीश डिमरी, संदीप डिमरी संतु भाई,मुकेश डिमरी आदि मौजूद थे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory