• Tue. Dec 23rd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक ने की साध्वी के वेश में रह रही महिलाओं को आश्रम से निकालने की मांग

Bystaruknews

Apr 24, 2025

पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक ने की साध्वी के वेश में रह रही महिलाओं को आश्रम से निकालने की मांग
हरिद्वार, 24 अप्रैल। जगजीतपुर स्थित योगमाता फाउंडेशन पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने और आश्रम प्रबंधन को झूठे मुकद्मे में फंसाए जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में दुष्यंत कुमार ने बताया कि लगभग 4-5 माह पूर्व शिवांगी सैनी व उसकी एक महिला मित्र अपने बच्चों के साथ आश्रम में आयी और 2-4 दिन के लिए कमरा लेकर रहने लगी। 2 दिन बाद महिलाओं ने अपने बच्चों को तो वापस भेज दिया और स्वयं को ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या बताते हुए भगवा वस्त्र धारण कर लिए। कई बार महिलाओं को आश्रम से जाने के लिए कहा गया। लेकिन वे बार-बार 2-4 दिन में जाने की बात कहकर टालती रही। 17 अप्रैल को पुनः उन्होंने दोनों को आश्रम से जाने के लिए कहा तो उन्होंने उनके साथ और मौके पर मौजूद लोगों को झूठे मुकद्मे में फंसाने की धमकी देते हुए कहा कि उन्हें आश्रम से कोई नहीं निकाल सकता। इसके बाद 19 अप्रैल को बेबुनियाद आरोप लगाते हुए जगजीतपुर पुलिस चौकी व एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना दे दिया। दुष्यंत चौहान ने बताया कि वर्तमान में दोनों महिलाएं शिवांगी गिरी उर्फ सत्यानंद गिरी व राज राजेश्वरी देवी के नाम से नाम बदलकर आश्रम में रह रही हैं। जबकि दोनों के वास्तविक नाम शिवांगी सैनी निवासी रूड़की व राजेश्वरी देवी हैं। दोनों ने ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा से ना तो कोई सन्यास दीक्षा ली है और ना ही वे सन्यासी हैं। पूर्व में भी दोनों ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर आश्रम कब्जाने का प्रयास कर चुकी हैं। दुष्यंत कुमार ने कहा कि विपक्षी कर्ण गिरी व शंभू गिरी के साथ मिलकर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के साथ आश्रम प्रबंधन को झूठे मुकद्मे में फंसाने का प्रयास कर रही दोनों महिलाएं कभी भी आश्रम को क्षति पहुंचा सकती हैं। इसलिए उन्हें आश्रम से निकाला जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory