• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आश्रम की छवि धूमिल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए-दुष्यंत कुमार

Bystaruknews

Apr 4, 2025

पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक ने एसएसपी से लगायी आश्रम की सुरक्षा की गुहार
आश्रम की छवि धूमिल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए-दुष्यंत कुमार


हरिद्वार, 4 अप्रैल। जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में जारी विवाद के बीच आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरी, महामंडलेश्वर चेतना गिरी, आश्रम में रहने वाले संतों व कर्मचारियों की जानमाल के खतरे का अंदेशा जताते हुए आश्रम को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में दुष्यंत कुमार ने कहा कि पायलट बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद से ही विनोदानंद उर्फ ब्रह्मानंद, करण गिरी, शंभु गिरी एवं पंकज नाम का व्यक्ति आश्रम पर कब्जा करने की नीयत से आश्रम की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ झगड़ा करते हैं।

आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। रात में नशा कर अन्य संतों के साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की करते हैं। दुष्यंत कुमार ने बताया कि सभी हरियाणा एवं यूपी के अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और संत बनने से पूर्व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। सभी का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड भी है। विनोदानंद उर्फ ब्रह्मानंद उत्तरकाशी जनपद से जिलाबदर है। विनोदानंद सहित सभी पर हरिद्वार के कनखल थाने व राज्य के अन्य जनपदों तथा दूसरे राज्यों में भी मुक्दमे दर्ज हैं। शंभू गिरी पर प्रयागराज महाकुंभ में पायलट बाबा शिविर में लाखों रूपए की चोरी और जान से मारने की धमकी का मुकद्मा दर्ज है। दुष्यंत कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को सभी ने एक राय होकर लिफ्ट के जरिए आश्रम में मौजूद महामंडलेश्वर चेतनागिरी व श्रद्धागिरी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उनके कमरे में जाने का प्रयास किया। विनोदनंद उर्फ ब्रह्मानंद के ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या साध्वी योगिनी को वाट्सअप पर अभद्र मैसेज भेजने के संबंध में साध्वी योगिनी की और से कनखल थाने में मुकद्मा दर्ज कराया गया है। दुष्यंत कुमार ने कहा कि आश्रम में रहने वाले संतों, कर्मचारियों, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आश्रम को जल्द से जल्द सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए और साधु वेश में आश्रम की छवि खराब कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस दोनों पक्ष के शिकायत पत्र पर जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory