आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा विगत दिनों संपन्न हुए हरिद्वार निगम चुनाव में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी के विरोध में नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में किस के इशारे पर अधिकारियों के द्वारा स्थानीय मतदाताओं के आवेदन के बावजूद नाम छोड़ दिए और बाहरी लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है जिसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे,
महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरूण व्यास
ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाता का नाम हटाकर न केवल लोकतंत्र को शर्मशार कर रही है बल्कि जनता से उसके सबसे महत्वपूर्ण अधिकार पर भी डाका डाल रही है,
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि अगर जल्द ही ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा हरिद्वार के मुद्दों को लेकर जनता में असुरक्षित महसूस कर रही थी जिसके कारण उन्होंने शासन प्रशासन पर अनैतिक दबाव से यह कार्य कराया,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद सुनील कुमार सिंह और सोहित सेठी ने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले अधिकारियों को दण्डित नहीं गया तब तक कांग्रेस पार्षद चुप नहीं बैठेंगे,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और दीपक टंडन ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी सिर्फ और सिर्फ भाजपा के स्थानीय विधायक के इशारे पर हुई हैं जिसका खामियाजा जनता दरबार में 2027 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा ,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि जल्द ही मतदाता सूची को लेकर घर घर जाकर जनता के सामने भाजपा को बेनकाब करेंगे,
प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकुल जोशी,पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रविबाबू शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत पार्षद पति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकरम अंसारी ,तनिषा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, रचना शर्मा,शशि झा,नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, नितिन तेश्वर,अजय गिरी,दीपक गोस्वामी,अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, समर्थ अग्रवाल, नितिन यादव,रिषभ अरोड़ा,आशा कोरी, उज्जवल वालिया, उत्कर्ष वालिया,विक्रम शाह, हिमांशु राजपूत, सुनील कुमार प्रजापति,प्रदीप कुमार,महेश चंद बर्मन,विशाल अग्रवाल,अमित गुप्ता,आशु श्रीवास्तव, दिग्विजय जेपी,संदीप जाटव,मोहित गर्ग,शंकर अग्रवाल,कुंवर मडवाल,केशव काम्बोज, सरदार रमणीक सिंह,हेमंत कोरी,अशोक गुप्ता,प्रदीप त्यागी, अर्जुन कश्यप ,आशीष भारद्वाज, मंजू रानी,मोनिक धवन,दीपक काम्बोज,शक्ति कुमार, जितेन्द्र तेश्वर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।