• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कॉरिडोर मुद्दे को संसद में उठाएंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनीपत सांसद एवं हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी

Bystaruknews

Nov 30, 2024

कॉरिडोर मुद्दे को संसद में उठाएंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनीपत सांसद एवं हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार, 30 नवम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनीपत सांसद एवं हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा। भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कॉरिडोर मुद्दे को संसद में उठाने के लिए उन्हें ज्ञापन दिया है। निश्चित रूप से इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हरिद्वार के नागरिक हैं और हरिद्वार उनकी कर्मभूमि है। इसलिए यह उनका दायित्व है कि वे यहां के लोगों से जुड़े इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएं। कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को डीपीआर सार्वजनिक करनी चाहिए और स्थानीय लोगों की राय लेनी चाहिए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि कॉरिडोर हरिद्वार के व्यापारियों, यहां के आमजन और हरिद्वार की पौराणिकता से जुड़ा महत्वूपर्ण विषय है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान वरूण बालियान, महावीर वशिष्ठ, महंत शुभम गिरी, अकबर खान आदि मौजूद रहे।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory