• Thu. Apr 23rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सार्वजनिक अवकाश दिवस पर पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के नेतृत्व में हुई

Bystaruknews

Oct 27, 2024

सार्वजनिक अवकाश दिवस पर पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही

लगभग 80 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मौके पर ज़ब्त

प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए किया जा रहा था राजस्व घाटा

– जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने गोपनीय सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम का गठन कर छापेमारी की।


जिला पूर्ति अधिकारी को गोपनीय सूचना मिली कि जर्स कंट्री से लगभग 5 किमी दूर पार्वती इनक्लेव के पास हृदय राम निवास में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है, जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने स्वयं अपने नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सतीश के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां पर संदिग्ध हालत में खड़े वाहन की चैकिंग में 30 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए तथा हृदय राम निवास भवन में चैकिंग के दौरान 50 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, दो नोजल पकड़े गए जोकि डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलैंडर भरने के काम आते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके से विजेंद्र निवासी धनपुरा, निशांत निवासी धनपुरा, सचिन निवासी धनपुरा के साथ ही भवन मालिक बल सिंह चौहान के खिलाफ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरने में प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी तथा अवैध रिफिलिंग (मानकों की भी परवाह न करने के कारण) आसपास के क्षेत्र के लिए भी खतरा हो सकता था।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह सहित छापेमारी में शामिल पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए हौंसला अफजाई की और बधाई दी

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory