• Thu. Apr 23rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्णय एतिहासिक: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Bystaruknews

Oct 22, 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्णय एतिहासिक: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
उज्जैन को आध्यात्मिक नगरी बनाने का लक्ष्य तय करें संत-समाज
हरिद्वार, 21 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन मेला क्षेत्र मैं संत महापुरुषों को अब मेला भूमि पर मठ मंदिर आश्रम अखाड़े निर्माण के सहजता से अनुमति मिल जायेगी। मोहन यादव की यह घोषणा ऐतिहासिक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि महाकाल उज्जैन में संत समाज पक्के निर्माण मेला क्षेत्र में कर सकेगे। उज्जैन महाकाल बाबा की नगरी में कुंभ मेला भी लगता है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय बहुत सुंदर है, मेला लैंड का सदुपयोग हो सकेगा। भक्तगण उज्जैन को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन दिव्य भाव अलौकिक नजर आएगी श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब जनहित के कार्यों में भी तेजी आएगी, स्कूल कॉलेज चिकित्सालय के निर्माण जनहित में हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आने वाले भक्तों को सुविधा प्राप्त होगी साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदू सम्राट हैं सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देते रहे हैं उनका यह निर्णय स्वागत योग्य है। श्रीमहंत रवींद्रपुरी ने उनकी दीर्घायु की मां मनसा देवी से कामना की है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने संतों से भी अपील करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का इस एतिहासिक फैसले में सहयोग प्रदान करें। उज्जैन नगरी विकसित होगी तो आध्यात्मिक नगरी के रूप में जानी पहचानी जायेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव संतों के हितेषी है, संतों के समर्थन में यह फैसला स्वागत योग्य है। अन्य राज्यों में भी आश्रम, अखाड़ों एवं मठ-मंदिरों के निर्माण में किसी भी प्रकार की दिक्कते नहीं आनी चाहिए।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory