• Thu. Apr 23rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राष्ट्र सेविका समिति स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव में हरि‌द्वार विभाग द्वारा जिला हरि‌द्वार में पथ संचलन एवं वर्ष भर सीखे गए विभिन्न कौशलों का भव्य प्रदर्शन श्री राधाकृष्ण मंदिर कनखल में संपन्न हुआ ।

Bystaruknews

Oct 17, 2024

राष्ट्र सेविका समिति स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव में हरि‌द्वार विभाग द्वारा जिला हरि‌द्वार में पथ संचलन एवं वर्ष भर सीखे गए विभिन्न कौशलों का भव्य प्रदर्शन श्री राधाकृष्ण मंदिर कनखल में संपन्न हुआ ।


पथ संचलन् श्री हरेराम आश्रम से प्रारंभ होकर कनखल के बाज़ार मार्ग से होता हुआ श्री राधा कृष्ण मन्दिर पहुंचा। सम्पूर्ण मार्ग में कनखल वासियों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा द्वारा सेविका बहनों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर शस्त्र पूजन के उपरान्त प्रादर्शक किया गया।माननीय चिरंजीवी जी (विभाग प्रचारक हरिद्धार )द्वारा मातृ शक्ति की सामाजिक महत्ता और देवी अहिल्याबाई के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए स्त्रीयों के सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान की महत्ता बताई। अध्यक्षा श्रीमती डॉ० संध्या शर्मा ने बहनों को मेडिकल संबंधी जानकारी देते हुए एवं स्त्रियों के लिए शस्त्र की महत्ता बताई एवम कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए समिति की बहनों का विशेष धन्यवाद किया साथ ही समिति की बहनो को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देने की बात कही. कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी, रुड़की से डॉ मनीषा अग्तवाल , विभाग कार्यवाहिका दीपशिखा जी, रुड़की जिला कार्यवाहिका मनीषाजी, हरिद्वार जिला कार्यवाहिका वेदना शर्मा जी, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख रेखा झा जी , नगर कार्यवाहिका दीप्ति जी साथ ही विभाग की जिला एवं नगर कार्यकारिणी से सभी दायित्ववान बहने उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 300 से 315 के बीच में रही ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के भाइयों एवं मंदिर व उदासीन अखाडे के संतों ने विशेष योगदान दिया। जिसके लिए जिला कार्यवाहिका वंदना जी ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory