• Fri. Nov 6th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा के जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,

Bystaruknews

Oct 17, 2024

अल्मोड़ा के जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा द्वारा शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

अल्मोड़ा।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अध्यक्षता में अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा द्वारा शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यो, नालसा की विभिन्न योजनाए, माहिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों आदि के अधिकारों, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, नालसा टोल – फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098,महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार,नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव,निःशुल्क विधिक सहायता, नशा विरोधी अभियान आदि के विषय में जागरूक किया गया। नालसा थीम सॉंग सुनवाया गया व मेधावी छात्रों को टेबलेट एवं महिलाओं को महालक्ष्मी किट, अन्य लाभार्थियों को छड़ी, व्हीलचेयर आदि प्रदान की गई।
शिविर में एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गये। हैडाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया ।अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, कार्ड आदि बनाए गये व स्टाल लगाये गये।शिविर में उपजिलाधिकारी जैंती,उप मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा,खण्ड विकास अधिकारी जैंती, तहसीलदार जैंती व प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, कुमाऊँनी नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टाल का निरीक्षण किया गया एवं आम जनता को दी गई सहायता व लाभ के विषय में जानकारी ली गई एवं वृक्षारोपण किया गया।जैंती, लमगडा़, भनोली व अल्मोड़ा के पैरा लीगल वालियंटर द्वारा हैल्प डैस्क व विधिक स्टाल के माध्यम से आमजनता की सहायता की गई व निशुल्क 430 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया शिविर में लगभग 3000 लोग लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory