• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां चंडी देवी-महंत रोहित गिरी

Bystaruknews

Oct 3, 2024

भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां चंडी देवी-महंत रोहित गिरी


हरिद्वार, 3 अक्तूबर। नवरात्रों में मां चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को संबोधित करते हुए मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी भक्तों को अभय प्रदान कर उनका कल्याण करती हैं। नवरात्रों में जो भक्त नियमित रूप से मां चंडी का दर्शन, पूजन और आराधना करते हैं। मां चंडी देवी की कृपा से उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। महंत रोहित गिरी ने कहा कि मां चंडी को गुलाब के पुष्प अति प्रिय हैं। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए नवरात्रों में प्रतिदिन उन्हें गुलाब के पुष्प अर्पित करें और विधि विधान से आराधना करें। मां चंडी की आराधना से भय दूर होता है। साहस का उदय होता है। जिससे भक्त जीवन में आने वाले प्रत्येक चुनौती का साहस पूर्वक सामना कर सफलता प्राप्त करता है। महंत रोहित गिरी ने कहा कि नवरात्र आराधना की सार्थकता तभी है जब हम देवी स्वरूपा कन्याओं का संरक्षण करें। बालिकाओं को भी बालकों के समान ही शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। इसलिए सभी को नवरात्र आराधना के साथ बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन करने का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य पंकज रतूड़ी, विशाल कश्यप, ओमप्रकाश शास्त्री, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory