• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

नवरात्रों में प्राप्त होती है माता वैष्णों देवी की कृपा-भक्त दुर्गादास

Bystaruknews

Oct 3, 2024

नवरात्रों में प्राप्त होती है माता वैष्णों देवी की कृपा-भक्त दुर्गादास
हरिद्वार, 3 अक्तूबर। सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर लालदेवी भूपतवाला के मां के कृपापात्र भक्त दुर्गादास ने कहा कि सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर में सच्ची श्रद्धा लेकर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि नवरात्र माता वैष्णों देेवी की कृपा प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त अवसर हैं। सभी को नवरात्रों में नौ दिनों तक पूर्ण विधि विधान से मां वैष्णों देवी की आराधना करनी चाहिए। सच्चे मन और श्रद्धापूर्वक की गयी आराधना पूजन से मां वैष्णों देवी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी संकटों से रक्षा करती हैं। मां वैष्णों देवी की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता लालदेवी द्वारा स्थापित वैष्णों देवी गुफा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूरे देश से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन कर मां वैष्णों देवी की कृपा प्राप्त करते हैं। मां वैष्णों देवी की कृपा से श्रद्धालुओं का कल्याण होता है। इस दौरान अश्विनी दीक्षित, पंडित हेमंत थपलियाल, पंडित हीरा जोशी, पंडित राकेशचंद्र सकलानी, दीवान सिंह राणा, मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory