हरिद्वार। रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर जिले भर में महिला कांग्रेस ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।


भूपतवाला स्थित सीताराम आश्रम में महिला कांग्रेस

की प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित और जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने दर्जनों महिलाओं को महिला कांग्रेस ज्वाइन कराई।


इस मौके पर पार्टी की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजू मिश्रा ने कहा कि
प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। चैन स्नैचिंग, हत्या, लूट बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के आगे अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में महिलाएं भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। इस मौके पर कोमल, श्रुति, विकास गुप्ता, कविता चुघ, शिखा, गीता, रेनू वाधवा उपस्थित रहीं।