• Mon. Apr 27th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महादेव की कृपा से होता है कष्टों का निवारण-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 5, 2024

महादेव की कृपा से होता है कष्टों का निवारण-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 5 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव की अनुकम्पा से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। भक्त की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करने वाले भगवान भोलेनाथ की कृपा से देश को प्राकृतिक आपदाओं से राहत मिलेगी और प्रत्येक प्राणी का कल्याण होगा। श्री दक्षिण काली मंदिर में शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से अवश्य ही संसार का कल्याण होगा। दुनिया में खुशहाली आएगी और प्रत्येक व्यक्ति का जीवन मंगलमय एवं सुखद होगा। उन्होंने कहा कि महादेव शिव की कृपा प्राप्त करना बेहद सरल है। महादेव को भक्तों से अधिक कुछ नहीं चाहिए। उन्हें तो केवल भक्त की श्रद्धा और उसके समर्पण की आवश्यकता होती है। जो भक्त श्रद्धा और समर्पण भाव से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। वे अवश्य ही महादेव की कृपा के पात्र बनते हैं। पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना को राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से अवश्य ही संसार का कल्याण होगा। देश दुनिया में खुशहाली आएगी। देश की आर्थिक दशा सुदृ़ढ़ होगी। लोगों के जीवन में उत्साह का संचार होगा।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory