• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सावन में भगवान शिव की आराधना से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Aug 2, 2024

सावन में भगवान शिव की आराधना से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 2 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर चरण पादुका मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन का महीना सबसे अधिक प्रिय है। जो भक्त सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि संसार के कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकला विष अपने कंठ में धारण करने वाले भगवान शिव अत्यन्त दयालु व कृपालु देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की झोली भर देते हैं। भगवान शिव की आराधना अत्यन्त सरल है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। अभिषेक करते समय माता पार्वती का भी ध्यान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि श्रावण शिवरात्रि को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भगवान शिव पूरे सावन अपनी ससुराल दक्ष महादेव मंदिर में विराजमान रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। महादेव शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। शिव कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों जप तप ही राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में सार्थक साबित होता है। इस अवसर पर स्वामी राजगिरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी रविपुरी, प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, वैभव शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory