• Sun. Aug 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिव कृपा से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 27, 2024

शिव कृपा से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 27 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना पांचवे दिन भी जारी रही। प्रतिवर्ष पूरे सावन मास स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज कठोर शिव साधना करते हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों कलश गंगाजल, पंचामृत व विशेष द्रव्यों से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना और पूजन से जीवन बदल जाता है। शिवकृपा से भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान नारायण के क्षीर सागर में शयन पर चल जाने के बाद सृष्टि के संचालन का भार भगवान शिव पर आ जाता है। महादेव शिव पूरे सावन हरिद्वार में निवास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। सभी को पूरे सावन भगवान शिव की पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए। जो व्यक्ति भगवान शिव की कृपा का पात्र बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की और अग्रसर हो जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूदेव की शिव साधना अवश्य ही लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory