• Wed. Jul 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

रूद्राभिषेक से बेहद प्रसन्न होते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 26, 2024

रूद्राभिषेक से बेहद प्रसन्न होते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 26 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में लोककल्याण के लिए विशेष शिव आराधना कर रहे निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना व आराधना करने से साधक के सभी कष्ट और परेशानियां दूर हो जाती हैं। शिव कृपा से साधक सुखी, निरोगी और समृद्ध जीवन का आनन्द पाता है। सावन में जो श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है। उसे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे सावन माह चलने वाली विशेष शिव आराधना में सम्मिलित होने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण माह का सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्त्व है। श्रावण माह पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। सावन में विधि विधान से महादेव शिव की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। श्रावण में प्रतिदिन ‘रुद्राभिषेक‘ किए जाने से शिव बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव द्वारा प्रतिदिनि विभिन्न प्रकार के पुष्पों तथा सुगन्धित द्रव्यों से भगवान का विशेष श्रंगार करने के बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि की बीच भगवान आशुतोष का भव्य अभिषेक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory