• Sun. Aug 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कभी निष्फल नहीं जाती भगवान शिव की आराधना-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 23, 2024

कभी निष्फल नहीं जाती भगवान शिव की आराधना-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 23 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। श्रावण मास में जलाभिषेक किए जाने से भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान शिव पूजन में शामिल हुए श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मात्र जलाभिषेक से प्रसन्न होने वाले भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। सभी को सावन में भगवान शिव की आराधना, पूजन अवश्य करना चाहिए। शिव आराधना के दौरान माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से दोगुना पुण्य लाभ प्राप्त होता है। शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा से परिवार के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत राघवेंद्र दास, स्वाम रविपुरी, प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory