• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू पूर्णिमा पर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने दी शिष्यों को दीक्षाआत्मकल्याण के लिए गुरू का होना आवश्यक-स्वामी प्रबोधानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 21, 2024

गुरू पूर्णिमा पर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने दी शिष्यों को दीक्षा
आत्मकल्याण के लिए गुरू का होना आवश्यक-स्वामी प्रबोधानंद गिरी
हरिद्वार, 21 जुलाई। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित श्री बालाजी धाम में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने स्वामी गंगानंद गिरी और स्वामी राजेश्वरानंद गिरी को दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत में गुरू शिष्य परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। आत्मकल्याण के लिए गुरू आवश्यक है। गुरू के सानिध्य में ही शिष्य का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति देश दुनिया में अपनायी जा रही है। गुरू शिष्य परंपरां भारत की प्रसिद्धि को दिखाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षा सेना हिंदुओं के संरक्षण संवर्द्धन और हितों के लिए काम कर रही है। हिंदू संगठित होगा तो अपने हितों की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने श्रावण मास की श्रद्धालु भक्तों को बधाई दी और कहा कि शिव भक्त देश के कोने-काने से धर्मनगरी में पहुंचते हैं। उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। दीक्षा प्राप्त करने वाले स्वामी गंगानंद गिरी एवं स्वामी राजेश्वरानंद गिरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि गौ, गंगा और मानव सेवा में अपना योगदान दें। स्वामी गंगानंद गिरी व स्वामी राजेश्वरानंद गिरी ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ है। गुरू के सानिध्य में मानव मानव कल्याण और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। इस अवसर पर साध्वी स्वामी श्रद्धानाथ, महंत वीरेंद्र गिरी, स्वामी प्रज्ञानंद, स्वामी प्रणवानंद सहित कई संत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory