• Fri. Jul 4th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महंत साध्वी राधा गिरी ने की गंगा किनारे किए जा रहे निर्माण को रोकने की मांग

Bystaruknews

May 30, 2024

महंत साध्वी राधा गिरी ने की गंगा किनारे किए जा रहे निर्माण को रोकने की मांग
हरिद्वार, 30 मई। बाबा अमीर गिरी धाम की परमाध्यक्ष महंत साध्वी राधा गिरी ने भूपतवाला स्थित ठोकर नंबर 12 के समीप गंगा किनारे अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एचआरडीए से कार्रवाई की मांग की है। महंत साध्वी राधा गिरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से अवैध निर्माण की शिकायत की गयी है। शिकायत के बावजूद निर्माण किया जा रहा है। गंगा किनारे अवैध निर्माण की अनुमति किसकी शह पर दी गयी है। इसकी जांच होनी चाहिए। नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट संस्था द्वारा अवैध निर्माण किया जाना गलत है। विभाग को तत्काल अवैध निर्माण पर रोक लगानी चाहिए। जिस जगह अवैध निर्माण किया जा रहा है। उस जगह वृक्ष भी हैं। वृक्षों को भी हानि पहुंचायी जा रही है। दो बड़े फलदार पेड़ों को काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से भी शिकायत की गयी है। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। महंत साध्वी राधा गिरी ने कहा कि एचआरडीए और वन विभाग को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory