• Wed. Feb 4th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार कल से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को करेंगे रवाना

Bystaruknews

Dec 17, 2021

देहरादून: – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा के संबंध में जानकारी दी उन्होंने बताया कि
कल हरिद्वार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे साथ ही 19 दिसंबर को बागेश्वर से अनुराग ठाकुर कुमाऊ मंडल के लिए बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे विजय संकल्प यात्रा भाजपा की पांच साल की सरकार व डबल इंजन ने विकास की एक नई गाथा लिखी है उन्होंने कहा कि भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है विजय संकल्प यात्रा भी इसी संकल्प पर आधारित है , ये भाजपा के संकल्प को दर्शाता है इन पांच सालों में एक लाख करोड़ से ज्यादा के कार्य इस राज्य में किये हैं। वहीं प्लायन आयोग का गठन कर रिवर्स पलायन पर भी काम किया है कल 18 दिसंबर को गढ़वाल मंडल की यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होगी 3 बजे हरिद्वार हर की पौड़ी पर रथों का पूजन करेंगे ओर 19 दिसंबर को बागनाथ भगवान के दर्शन कर अनुराग ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे
जनवरी प्रथम सप्ताह में यात्रा पूरी होगी इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय नेता मंत्री भी यात्रा में शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory