हरिद्वार। अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पावन धाम आश्रम स्थित श्री राम मंदिर में श्री राम दीपोत्सव के रूप में मनाया गया।
इस उपलक्ष्य में पावन धाम आश्रम में लाइटों की अद्भुत सजावट की गई साथ ही रंगोली बनाकर पुष्प मालाओं की सजावट की गई। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। ये समस्त सनातन धर्मावलम्बियों के लिए गौरव का पल है। संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग व महामंत्री अंशुल श्री कुंज ने बताया कि पावन धाम में इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया गया। ये अद्भुत क्षण है, आज हर सनातनी हृदय प्रफुल्लित है। उन्होंने आज भगवान राम की विशेष आरती कर भोग लगाया गया। मंदिर में श्री राम दरबार को फूल बंगला बनाकर दर्शनीय बनाया गया। साथ ही दीपमाला बनाकर प्रभु के अयोध्या में विराजित होने की ख़ुशी मनायी गई।
उन्होंने बताया कि साँयकाल में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। साथ ही हज़ारों दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।
संस्था अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को हरिद्वार में भी ऐतिहासिक बनाया गया। जो रामभक्त अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं उनकी भावनाओं को राम मय बनाकर भगवान राम से जोड़ने का प्रयास पावन धाम आश्रम की संचालक संस्था गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी, मोगा पंजाब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान आदि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, अध्यक्ष सुनील गर्ग, महामंत्री अंशुल श्री कुंज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सूद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ भरत अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, मानविंदर सग्गू आदि ने उपस्थित रहे।
अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पावन धाम आश्रम स्थित श्री राम मंदिर में श्री राम दीपोत्सव के रूप में मनाया गया।
