• Sun. Sep 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों का जाता हुआ रवाना अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने शंकराचार्य और कांग्रेसी नेताओं को दी नसीयत

Bystaruknews

Jan 16, 2024

हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों का जाता हुआ रवाना अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने शंकराचार्य और कांग्रेसी नेताओं को दी नसीयत

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सनातनी लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है हर कोई भगवान राम मंदिर में भागीदार बनना चाहता क्योंकि भगवान राम सनातनी लोगों के दिल में बसते हैं 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा उद्घाटन कार्यक्रम में देश के कई बड़े संतो और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है हरिद्वार से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में आज उत्तराखंड की पवित्र नदियों का जल अयोध्या के लिए शोभायात्रा के माध्यम से रवाना हुआ श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने शंकराचार्य और कांग्रेस नेताओं द्वारा राम मंदिर उद्घाटन का विरोध किए जाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि आज अयोध्या के लिए हमारी यात्रा प्रारंभ हो गई है रात को मुरादाबाद कल बरेली से लखनऊ और 19 तारीख को यह यात्रा अयोध्या पहुंचेगी यात्रा में रथ पर रखा जल गंगोत्री यमुनोत्री हरिद्वार के हर की पौड़ी और सरयू के उद्गम स्थान का है इस यात्रा को लेकर जाने का उद्देश्य हमारा है कि यह पवित्र जल भगवान श्री राम के अभिषेक में काम आए मैं सभी सनातनी लोगों से अपील करना चाहता हूं 22 जनवरी को सब अपने घरों में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करें और राम नाम का जाप करें जिसे पूरे विश्व में में यह संदेश जाए कि भगवान राम प्रकट हो गए हैं

श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने शंकराचार्य द्वारा राम मंदिर उद्घाटन का विरोध किए जाने पर कहा कि शंकराचार्य द्वारा किए जा रहे विरोध का में समर्थन नहीं करता सभी संत समाज और सनातनी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में सभी सनातनी राम मय हो गया है संत समाज और नागा सन्यासी राम मंदिर उद्घाटन से काफी खुश है मगर कुछ सनातन विरोधी है जो इसका विरोध कर रहे हैं हम उन लोगों की निंदा करते हैं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी,विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस बाबरी मस्जिद को गिराना चाहते थे, मंदिर नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि जब तक मस्जिद नहीं गिराई जाती तब तक यह मुद्दा सांप्रदायिक मुद्दा नहीं बनता इसपर श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि दिग्विजय सिंह बड़े आदमी है उन्होंने यह भी कहा था कि भगवान श्री राम का अस्तित्व ही नहीं है वह राम को नहीं मानते अगर आज उनकी पार्टी सत्ता में होती तो भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनता हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देना चाहते हैं कि आज उनके कार्यकाल में भगवान राम का मंदिर बन रहा है श्री महंत रवींद्रपुरी महाराज का कहना है कि जो लोग राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जा रहे हैं उनके लिए हम एक ही बात कहना चाहते हैं भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे मैं मानता हूं यह महावीर की ही कृपा है यह लोग राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जा रहे हैं

बाइट — श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज– अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सचिव निरंजनी अखाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory