• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

ईश्वर पूजा के समान है गरीब असहाय परिवारों की सेवा-स्वामी बिपनानंद

Bystaruknews

Jan 16, 2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संतों ने गरीबों को बांटे कंबल
ईश्वर पूजा के समान है गरीब असहाय परिवारों की सेवा-स्वामी बिपनानंद
हरिद्वार, 16 जनवरी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शिवालय निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी बिपनानंद महाराज के सानिध्य में संतों ने बैरागी कैंप में गरीब असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर स्वामी बिपनानंद महाराज ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य और सभी के आदर्श हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जो कि सनातन धर्म संस्कृति के लिए गौरव की बात है। भगवान राम ने गरीब असहायों की सेवा करने का मार्ग समाज को दिखाया है। गरीब असहाय की सेवा ईश्वर पूजा के समान है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निर्धन परिवारों को कंबल वितरित करने का निर्णय लिया गया। स्वामी बिपनानंद महाराज ने कहा कि सभी 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को पर्व के रूप में मनाएं। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्वामी बिपनानंद महाराज द्वारा गरीबों को कंबल वितरित करने का निर्णय बेहद सराहनीय है। सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे विश्व को ज्ञान, संस्कृति, आदर्श और अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करेगा। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि पांच सौ वर्षो के संघर्ष और अनेक बलिदानों पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के प्रयासों से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जिसे लेकर पूरे हिंदू समाज में हर्ष की लहर है। महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अपने घरों में 21 दीप जलाए और दीपावली मनाएं और राम मंदिर बनने की खुशीयों में समाज के कमजोर वर्ग को भी अवश्य शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory