• Thu. May 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की कृपा से सुरंग से सुरक्षित वापस आएंगे मजदूर-स्वामी उमाभारती महाराज

Bystaruknews

Nov 29, 2023

भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की कृपा से सुरंग से सुरक्षित वापस आएंगे मजदूर
-स्वामी उमाभारती महाराज

उत्तरकाशी के सिल्कयारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी को लेकर भूपतवाला स्थित उमेश्वरधाम में हवन यज्ञ किया गया। 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान आश्रम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती महाराज ने कहा कि 17 दिनों से सुरंग में फंसे श्रमिकों की कुशलता के लिए पूरा देश चिंतित है। सरकार और तमाम एजेंसियों के विशेषज्ञ श्रमिकों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धैर्य के साथ सभी तकनीक के प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन प्रयासों में बार-बार बाधा आ रही थी। उन्होंने कहा कि वैदिक रीति से किए गए यज्ञ अनुष्ठान के प्रभाव से सभी बाधाएं दूर होंगी और भगवान भोलेनाथ और मां गंगा की कृपा से मजदूर शीघ्र ही सुरक्षित सुरंग से बाहर आएंगे। स्वामी शिवानंद भारती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक संकट और विपत्ति के निवारण का उपाय है। पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण से तमाम संकट दूर हो जाते हैं। सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जहां तकनीकी रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं संत समाज भी धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से श्रमिकों की कुशलता की कामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रमिक सकुशल सुरंग से बाहर आएं और स्वस्थ रहें। भगवान श्रीराम सबकी रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory