• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

असत्य पर सत्य की जीत के साथ शांति स्थापना का संदेश देती है विजय दशमी-महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती

Bystaruknews

Oct 24, 2023

असत्य पर सत्य की जीत के साथ शांति स्थापना का संदेश देती है विजय दशमी-महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती
हरिद्वार, 24 अक्तूबर। भूपतवाला स्थित उमेश्वर धाम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती महाराज के संयोजन में आश्रम में पिछले नौ दिनों से आयोजित नवरात्र साधना विजया दशमी पर संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी को विजया दशमी की शुभकामनायें देते हुये महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती महाराज ने कहा कि विजया दशमी का पर्व विजय श्री, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय और आतंक पर शान्ति की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विजया दशमी पर प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर आतंक को समाप्त किया था। उन्होंने कहा कि विजय दशमी के साथ समाप्त होने वाले नवरात्र सनातन धर्म का बेहद महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व हैं। देवी भगवती की आराधना को समर्पित नवरात्र जीवन को सार्थकता प्रदान करते है। नवरात्र आराधना से साधक में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। नवरात्र आराधना के नौ दिन पूरे होने के बाद दसवें दिन मनाए जाने वाला विजय दशमी पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धर्म, जाति या पंथ के भेदभाव के बिना उल्लास और प्रेम का संदेश भी देता है। स्वामी शिवानन्द भारती ने सभी संत महापुरूषों व श्रद्धालुजनों का स्वागत किया। सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द व स्वामी ऋषि रामकृष्ण ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी उमाभारती महाराज के संयोजन में आश्रम में धार्मिक गतिविधियों के साथ गरीब जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए कई सेवा प्रकल्पों का संचालन भी किया जा रहा है। जोकि बेहद सराहनीय व सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर स्वामी शिवम महाराज, महंत दुर्गादास, महंत प्रहलाद दास, स्वामी पारसमुनि, स्वामी कृष्णानंद सहित कई संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory