• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चंडी चैदस के दिन भक्तों ने मां चंडी देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमायमहंत रोहित गिरी

Bystaruknews

Oct 27, 2023

चंडी चैदस के दिन भक्तों ने मां चंडी देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमायमहंत रोहित गिरी


हरिद्वार, 27 अक्तूबर। चंडी चैदस के अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां चंडी देवी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। मां चंडी देवी की शक्तियां अपरंपार हैं। उन्होंने कहा कि विश्व से श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनांए पूर्ण करने के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर पहुंचते हैं। मां चंडी देवी भक्त की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। महंत रोहित गिरी ने कहा कि मां की भक्ति में अपार शक्ति है। परिवारों के दुख दर्द एवं कष्टों से मुक्ति पानी है तो मां के दरबार में अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में मां चंडी देवी की प्रसिद्धि जानी जाती है। मां के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मां के मंदिर में पहुंचते हैं। मां सभी के कष्टों को दूर करती है। रोहित गिरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों से अपील की कि मंदिर प्रांगण में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने की वस्तुएं इधर उधर ना फेंके। प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें। चंडी देवी मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित पंकज रतूड़ी ने बताया कि चंडी देवी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज चैबीस घंटे में से 18 घंटे मां की कठिन तपस्या पूजा अर्चना में लीन रहते हैं और वह हमेशा मां भगवती से विश्व कल्याण की कामना करते हुए मां के सभी श्रद्धालु भक्तों के परिवारों में सुख समृद्धि की कामना मां चंडी देवी से करते हैं। मां के दरबार में जो भी श्रद्धालु भक्त सच्ची श्रद्धा से अपने मन में जो भी मुराद लेकर आता है। मां चंडी देवी उसकी सभी मुरादे पूरी करती हैं। इस अवसर पर राजेश पंडित, विशाल कश्यप, पंडित नवल किशोर आदि मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory