• Wed. Jul 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चंद्रयान-3 की सफलतापुर लैंडिंगी के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में साधु संत देशभक्ति के नये रंग में नजर आये

Bystaruknews

Aug 23, 2023

 चंद्रयान-3 की सफलतापुर लैंडिंगी के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में साधु संत देशभक्ति के नये रंग में नजर आये

  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होते ही जहां पूरे देश भर में जश्न का माहौल है वही साधु संतों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े में साधु संतों ने इस मौके पर फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को चंद्रयान 3 की सफलता की शुभकामनाएं दी 40 दिन पूर्व जब चंद्रयान 3 इसरो के द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था तभी से निरंजनी अखाड़े के साधु संत यहां मायापुर में मनसा देवी चरण पादुका स्थल पर विशेष पूजा अर्चना कर रहे थे सुबह से ही साधु संत टीवी चैनलों पर टकटकी लगाकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की जानकारी ले रहे थे जैसे ही शाम को टीवी पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खबर प्रसारित हुई साधु संतों में खुशी की लहर दौड़ गई संतो ने इस पूरे मिशन के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। 

 Vo1चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में भारी संख्या में साधु संत देशभक्ति के गाने पर जमकर झूमे और तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जयकार के नारे लगाए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलतापुर लैंडिंग ने आज भारत का नाम रोशन कर दिया है हम इसरो के वैज्ञानिको और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आज हमें यह सफलता प्राप्त हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory