• Tue. Jul 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

युवा छात्र नेता याज्ञिक वर्मा को NSUI का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। याज्ञिक वर्मा को NSUI महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने पर NSUI और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

Bystaruknews

Aug 19, 2023

युवा छात्र नेता याज्ञिक वर्मा को NSUI का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। याज्ञिक वर्मा को NSUI महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने पर NSUI और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

युवा छात्र नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय अमरीश कुमार के करीबी माने जाते हैं.. महानगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरली मनोहर, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने याज्ञिक वर्मा को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत करा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्रों की तमाम समस्याओं के लिए याज्ञिक वर्मा लंबे समय से संघर्ष करते आए हैं.. ऐसे में NSUI के प्रदेश प्रभारी अक्षय लाखरा और प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने याजिक वर्मा को हरिद्वार महानगर में संगठन की कमान सौंपी है। एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष बनने पर याज्ञिक वर्मा ने कहा कि छात्रों को उनके हक दिलाना और उनकी समस्याओं को दूर करना उनका पहला उद्देश्य है। इसके अलावा महानगर के SMJN पीजी कॉलेज और चिन्मय डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनावों को शुरू कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। कॉलेजों में केंपस सिलेक्शन और छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इस मौके पर विमल शर्मा शाटू, शुभम जोशी, मनीष गुप्ता, सोनू शर्मा, ईशु कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory