उत्तराखंड राज्य में लगातार बारिश के चलते गौरीकुंड में रेस्क्यू शुरू नही हो पा रहा है। पांच से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने के कारण लापता है .. जिनकी तलाश जिला प्रशासन कर रहा है

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुंड में रेस्क्यू शुरू नही हो पा रहा है। पांच से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने या फिर मंदाकिनी नदी में बहने की संभावना है।

जो सूचना अभी तक मिली है, उसके अनुसार 7 लोग फिलहाल लापता चल रहे हैं। ये लापता लोग नेपाली मूल के हैं और ये इन दुकानों का संचालन करते थे। अभी यही जानकारी मिली है की दो नेपाली मूल के पति, पत्नी, उनकी तीन लड़कियां और दो लड़के गायब हैं। या तो ये मलबे में दब गए हैं या फिर नदी में बह गए हैं।

हादसे में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। कुछ स्थानीय लोगों का भी पता नहीं चल पा रहा है। रात को सर्च अभियान के दौरान भी कोई शव नहीं मिला है। ऐसे में कहा जा रहा है की घटना में लापता चल रहे लोग मंदाकिनी नदी की तेज धारा में बह गए हैं। फिलहाल बारिश जारी है और रेस्क्यू अभियान भी बंद है। केदारनाथ यात्रा भी पूर्ण रूप से रोकी गई है।
एसडीआरएफ से मिली सूचना के अनुसार अनुमानित 13 लोग लापता चल रहे हैं। इनमे नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं। घटना वाले स्थान पर कुछ भी नही मिला है। नीचे से मंदाकिनी नदी भी उफान में बह रही है। बारिश रुकने पर ही दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू होगा। मौके पर जिलाअधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी डॉ विशाखा भदाने और जिला प्रशासन की टीम लोगों की तलाश में लगे हैं और लोगों को राहत सामग्री के साथ यात्रियों सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है
केदारघाटी में देर रात से हो रही तेज बारिश।
बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर जगह जगह हो रहा भूस्खलन।
पहाड़ी से गिर रहे हैं बोल्डर।
बारिश में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी बढ़ा खतरा।
सुरक्षा के लिहाज से रोकी गई है केदारनाथ यात्रा।
मौसम और रास्ता साफ होने पर शुरू होगी यात्रा।
सोनप्रयाग में रोके गए यात्री, गौरीकुंड में कल से रुके यात्रियों को भी नहीं भेजा गया केदारनाथ।
लापता लोगों की सूची –
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराना है कि गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण 2 दुकाने और1 खोका बहने की सूचना प्राप्त हुई है,सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया की उक्त स्थान में 13 लोगों की होने की सूचना है जो लापता है।
1, आशु उम्र 23 साल निवासी जनई।
2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।
3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।
4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।
5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।
6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।
7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।
8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।
9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।
10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।
11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।
12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहारनपुर।