• Sun. Jun 1st, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विश्वप्रसिद्ध दक्ष प्रजापति और ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर मे अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाली युवतियों को प्रवेश नहीं मिलेगा   अध्यक्ष अखाड़ा परिषद  महंत रविन्द्र पुरी 

Bystaruknews

Jun 2, 2023

विश्वप्रसिद्ध दक्ष प्रजापति और ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर मे अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाली युवतियों को प्रवेश नहीं मिलेगा   अध्यक्ष अखाड़ा परिषद  महंत रविन्द्र पुरी 

 हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध दक्ष प्रजापति और ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर मे अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाली युवतियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े इन दोनो मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इन मंदिरों में केवल उन्हीं युवतियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनका शरीर 80 प्रतिशत ढका होगा। दरअसल इन मंदिरों में कम कपड़े पहन कर आने वाली युवतियों को पहले भी कई बार रोका गया जिससे कि अव्यवस्था फैली.. ऐसे में अब विधिवत रूप से घोषणा की गई है कि मंदिर में आते समय वस्त्रों का ध्यान रखा जाए।

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी के अनुसार धार्मिक स्थानों पर जाते समय हमे मर्यादा में रहना चाहिए। लिहाजा अगर कोई युवती कम कपड़ों में यहां आई तो उसे प्रवेश नही दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory