बॉलीवुड स्टार कंगना राणावत ने किए मां काली के दर्शन द केरल स्टोरी को लेकर बोली फिल्म का विरोध करना संविधान का अपमान

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंची हुई है अभिनेत्री कंगना राणावत ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद लिया और दक्षिण काली मंदिर में मां की पूजा अर्चना की कल कंगना राणावत केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेगी कुछ दिन पूर्व भी कंगना राणावत हरिद्वार बद्रीनाथ केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थी मगर मौसम खराब होने के कारण कंगना राणावत दर्शन नहीं कर पाई थी आज हरिद्वार पहुंचने पर कंगना राणावत में अलग ही उमंग देखने को मिली क्योंकि कल कंगना राणावत केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर पाएगी द केरल स्टोरी विवाद पर कंगना राणावत ने कहा सेंसर बोर्ड अगर किसी फिल्म को पास करता है तो उसका विरोध नहीं करना चाहिए इसे संविधान का अनादर होता है

मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर माई के दर्शन कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और विश्व कल्याण की कामना की स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा ही हमारे देश की अद्भुत पहचान है उन्होंने कहा कि आज संत महापुरुषों के जप तप पर ही यह संसार फल फूल रहा है इसी लिए देशवासियों को राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए आज संसार में जो इतनी महामारी फैली हुई है कोराना जैसी महा मारी को देश से भगाने में सबसे बड़ा योगदान देश के कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संत महापुरुषों का है भारत ऐसा देश है जहां सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को पूजा जाता है देश-विदेश में भी हमारी भारतीय संस्कृति का ही संत महापुरुष सहित विदेशी भी प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा ने कहा आज मैं दक्षिण काली मंदिर में आकर मुझे बहुत ही प्रसंता हो रही है और वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद पाकर काफी खुशी हो रही हैं मुझे भारतीय सनातन परंपराओं से अद्भुत प्रेम है इसीलिए मैं भारत में आकर संत महापुरुषों के दर्शन कर रहा हूं क्योंकि भारतीय संस्कृति भारत की अद्भुत पहचान है और यहां आने वाला हर एक मनुष्य बहुत ही भाग्यशाली है क्योंकि हरिद्वार से चारों धाम की यात्रा प्रारंभ होती है ऐसे में जहां भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ साक्षात विराजमान होते हो वह नगरी किसी स्वर्ग से कम नहीं है कैलाशानंद गिरी अपने आप में अद्भुत संत हैं और इनके जपतप से राष्ट्र का कल्याण हो रहा है और मुझे हरिद्वार आकर जो संत महापुरुषों का प्रेम मिला है उससे मेरा जीवन धन्य हो गया है और मैं काली माई से प्रार्थना करता हूं कि हमारा पूरा विश्व कल्याण मय हो और संत महापुरुषों का हमारे ऊपर आशीर्वाद सदा बना रहे। राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भी रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनोत ने भी दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया और माई के दर्शन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राष्ट्रपति और कंगना रनोत को मां की चुन्नी उड़ाकर और नारियल का प्रसाद देकर उनके लंबे जीवन की आयु की कामना की इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्रपुरी महाराज ने भी राष्ट्रपति और कंगना रनोत को शॉल उड़ाकर वह मां की चुन्नी देकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी, इस अवसर पर आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम, खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार, स्वामी अवंतिका नंद ब्रह्मचारी,और अनेको भक्तगणों ने मैया के जय जय कार के नारे लगाएं और जय गंगे मैया की कहकर संतों का आशीर्वाद लिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का कहना है कि पिछली बार मौसम खराब होने के कारण में केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन नहीं कर पाई थी आज मैं दोबारा बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने आई हूं में प्रार्थना करती हूं इस बार मुझे महादेव के दर्शन हो सके कंगना राणावत का कहना है कि हमारी सनातन परंपरा प्राचीन है हरिद्वार आकर पुण्य कमाने का मौका मिलता है द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में चल रहे विवाद को लेकर कंगना राणावत का कहना है कि जिन फिल्मों को लोग देखना पसंद करते हैं उससे फिल्म इंडस्ट्री को फायदा ही होता है लोगों को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शिकायत रहती है जिस तरह की फिल्में वह देखना चाहते हैं वैसी फिल्में नहीं बनती जब इस तरह की फिल्में आती है तो लोगों की शिकायतें दूर हो जाती है मेरी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में देखें क्योंकि इस फिल्म में मुझे एक अलग ही एक्सपीरियंस हुआ है वही द केरल स्टोरी पर बैन लगाने की बात पर कंगना राणावत का कहना है कि जब सेंसर बोर्ड द्वारा किसी फिल्म को मान्यता दी जाती है तो उसका विरोध नहीं करना चाहिए इसे संविधान का अपमान होता है
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत ने आज हरिद्वार सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की आज रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने जाएगी इनका कहना है कि आज के वक्त में सुपरस्टार लोगों के पास वक्त नहीं होता मगर उसके बावजूद भी कंगना राणावत सनातन परंपरा के लिए वक्त निकाल रही है और सनातन परंपरा की बात बिना डरे बोलती है इनका कहना है कि जब देश के बड़े लोग जिनके फोलोफर लाखों-करोड़ों में है वह अपने धर्म को मानने लगेंगे तो इसे धर्म को बढ़ावा मिलता है आज ऐसा देखने को मिल रहा है कि बड़े-बड़े स्टार मठ मंदिरों में दर्शन करने आ रहे हैं
