• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

व्यापारियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को बैठक कर समर्थन

Bystaruknews

Feb 10, 2022

व्यापारियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को बैठक कर समर्थन

हरिद्वार। हरिद्वार के व्यापारियों ने रामलीला भवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन कौशिक को अपना खुलकर समर्थन दे दिया है और व्यापारियों से मदन कौशिक को जिताने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने व्यापारियों से रूबरू होते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों व विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे और व्यापारियों की समस्याओं को समाप्त करने का काम किया जबकि कांग्रेस की मानसिकता वाले लोगो ने व्यापारियो को भड़काने के सिवा कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा व्यापारियों को हितो की रक्षा की गई है।इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक में हमेशा हरिद्वार के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का काम किया है उन्होंने व्यापारियों को किसी भी दिक्कत था सामना नहीं करने दिया है तो हम सभी व्यापारियों को भी प्रत्याशी मदन कौशिक का खुलकर समर्थन करना चाहिए, वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों के लिए काम करती चली आ रही है जिससे देश का व्यापारी भाजपा से जुड़ा हुआ है भाजपा सरकार व्यापारी हितों की बात करती है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुकेश भार्गव पार्षद व्यापारी नेता अनिरुद्ध भाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल ब्रजवासी ,प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, नागेश शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन नामदेव, डॉ विशाल गर्ग ,संजय त्रिवाल, गुलशन मशीन, गौरव सचदेवा ,विशाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, विक्की आडवाणी, महेश गौड़ ,भोला शर्मा ,राहुल कंडवाल, सत्येंद्र झा ,आदित्य झा, विकास कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory