• Fri. Aug 1st, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया श्री देवभूमि पंचांग का विमोचन

Bystaruknews

Mar 19, 2023

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया श्री देवभूमि पंचांग का विमोचन
हरिद्वार, 19 मार्च। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा लिखित श्री देवभूमि पंचांग का विमोचन निरंजनी अखाड़े के आचार्य महाण्डलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया। श्री दक्षिण काली मंदिर में पंचांग का विमोचन करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा अत्यन्त मेहनत से तैयार किया गया श्री देवभूमि पंचांग उत्तराखंड का महत्वपूर्ण पंचांग है। पंचांग में स्पष्टता के साथ सभी व्रत, त्यौहार व मुर्हत आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म में पंचांग की अत्यन्त महत्ता है। पंचांग के अनुसार शुभ मुर्हत में किए गए कार्य, व्रत, पूजन आदि विशेष फलदायी होते हैं। कहा कि पंचांग सभी के लिए लाभकारी होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि देश और उत्तराखंड के विकास में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड राज्य के गठन को श्रेय भी अटल बिहारी वाजपेयी को ही है। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधुवाद के पात्र हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी जौलीग्रांट का एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी एयरपोर्ट किए जाने की सरकार का घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि पिछले बीस वर्षो से पंचांग का निर्बाध रूप से प्रकाशन किया जा रहा है। पंचांग के माध्यम से लोगों को मुर्हत व पर्वो की सही जानकारी देना ही पंचांग के प्रकाशन का उद्देश्य है। इस अवसर पर रूड़की के मेयर गौरव गोयल, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, शिवनाथ सहगल, संजय प्रसाद शास्त्री, पंडित जिनेंद्र शर्मा, देवेंद्र प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory