• Fri. Aug 1st, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आटो की टक्कर लगने से मां बेटी घायल बेटी को स्कूल से लेकर लौट रही थी महिला

Bystaruknews

Mar 17, 2023

आटो की टक्कर लगने से मां बेटी घायल
बेटी को स्कूल से लेकर लौट रही थी महिला
हरिद्वार, 17 मार्च। बेटी को स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार आॅटो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक आॅटो लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में महिला की पांच वर्षीय बेटी भी घायल हो गयी। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल के सामने की है। जगजीतपुर निवासी रीना वालिया की पांच वर्षीय बेटी भव्या शिवडेल स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने पर रीना वालिया बेटी को स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही थी। स्कूल के समीप ही तेज गति से आए एक आॅटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रीना वालिया और उनकी पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीक ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। रीना वालिया के पति नितिन वालिया ने कनखल पुलिस से आॅटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नितिन वालिया ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के दौरान वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory