• Sat. Feb 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कावड़ यात्रा में भारी संख्या में कावड़िए पहुंच रहे हरिद्वार जिलाधकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Bystaruknews

Feb 14, 2023

कावड़ यात्रा में भारी संख्या में कावड़िए पहुंच रहे हरिद्वार जिलाधकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कावड़ यात्रा अपने शबाब पर है 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है भारी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं इसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने आज कावड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कावड़ियों की काफी संख्या में भीड़ हरिद्वार आ रही है इसको लेकर मजिस्ट्रेट और सभी अधिकारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं इस कावड़ यात्रा में सावन की कावड़ के मुकाबले युवा कम आते हैं जिस कारण इस कावड़ यात्रा में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता जिला प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई है नगर निगम को मेरे द्वारा निर्देशित किया गया है क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए पुलिस को निर्देशित किया गया है भीड़ में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है साथ ही सादी वर्दी में भारी संख्या में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है

हरिद्वार:  जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शंकरचार्य चैक, गंगा घाटों, पार्कों, लाइट व्यवस्था आदि का व्यापक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम शंकराचार्य चैक पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चैक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर शंकराचार्य चैक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को सुन्दर बनाना सुनिश्ति करें। 

शंकराचार्य चैक का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी आसपास के पार्कों, लाइट व्यवस्था, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व की दृष्टि से जायजा लेते हुये अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एमएनए को ये भी निर्देश दिये कि आगामी 18 फरवरी को कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये घाटों सहित पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर विगत कांवड़ मेला की तरह विशेष ध्यान दिया जाये। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकाश व्यवस्था के साथ ही जहां पर आवश्यक है, वहां पर समुचित अस्थाई लाइट की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें तथा पर्व/मेले की व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी कार्य में कहीं पर भी कोई ढिलाई न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)  पी.एल शाह, एसडीएम  पूरन सिंह राणा, एमएनए  दयानंद सरस्वती, रेडक्रास सचिव  नरेश चैधरी,सहायक अभियन्ता एच.आर.डी.ए  पंकज पाठक, लोक निर्माण, विद्युत सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory