• Sat. Feb 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

दोस्तों से तैरकर गंगा पार करने की लगाई आईआईटी रुड़की के छात्र ने शर्त गंगा में डूबकर हुई मौत पुलिस ने शव किया बरामद

Bystaruknews

Feb 12, 2023

दोस्तों से तैरकर गंगा पार करने की लगाई आईआईटी रुड़की के छात्र ने शर्त गंगा में डूबकर हुई मौत पुलिस ने शव किया बरामद

हरिद्वार आईआईटी रुड़की इलेक्ट्रिक का एक छात्र सिद्धार्थ दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने आया था मगर चंडी घट पुल के नीचे गंगा में नहाते समय डूब गया

दोस्तों से उसने तैरकर गंगा पार करने की शर्त लगाई थी जब सिद्धार्थ गंगा तैरकर पार कर रहा था तो उसकी वीडियो बनाते दोस्त भी गंगा किनारे खड़े थे गंगा में तैरता सिद्धार्थ काफी दूर तक चला गया पर इससे पहले कि वह गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंचता तेज धारा की चपेट में आकर वह बह गया मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सिद्धार्थ का शव बरामद किया पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजन को दी गई है वही पुलिस गंगा नहाने आया सिद्धार्थ के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

एसएसपी अजय सिंह का कहना

है कि सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था सिद्धार्थ तेरा की जानता था और अपने दोस्तों के साथ गंगा में तैर रहा था गंगा के बीच में जाने के कारण गंगा में डूबने लगा सूचना मिलने पर जल पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सिद्धार्थ की गंगा में डूबने से मौत हो चुकी थी शव को बरामद कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई है इस मामले में सिद्धार्थ के दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory