• Sun. Nov 8th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस जिले में करेगी पड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जप्त करने की तैयारी जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट

Bystaruknews

Feb 2, 2023

पुलिस ने हरिद्वार में अपराधियों और माफियाओ पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी अब हरिद्वार पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए जेल में बंद इन अपराधियों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई में लग गई है ताकि जेल से बाहर आकर ये अपराधी दोबारा से अपना सम्राज्य न खड़ा कर सके हरिद्वार पुलिस ने नौ अपराधियों की संपत्ति और वाहन सहित अन्य प्रॉपर्टी की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी है जिसमे करीब 9 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की तैयारी की जा रही है

अपराधियों की लिस्ट
नशा तस्कर आरोपी राजा उर्फ इरफान निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर की प्लॉट, बोलेरो कार सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त होगी

नकली दवाई बनाने की फैक्टरी चलाने के आरोपी कपिल त्यागी निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर और प्रवीण त्यागी निवासी ग्राम इकड़ी थाना सरघना जनपद मेरठ हाल निवासी आर्यनगर गणेशपुर रुड़की की 1.72 करोड़ की संपत्ति जिसमें 85 लाख की जमीन 80 लाख की मशीनें सात लाख रुपये के वाहन जब्त होंगे

नकली दवाई बनाने में शामिल आरोपी विशाल निवासी सिराज गांव कस्बा चांदूर बाजार अमरावती महाराष्ट्र हाल निवासी आनंद विहार मक्खनपुर थाना भगवानपुर और आरोपी पंकज निवासी बहादरपुर थाना भगवानपुर की 4.44 करोड़ 94 हजार की संपत्ति जब्त होगी जिसमें 4.20 करोड़ 34 हजार की जमीनें और 22.50 लाख के वाहन बैंक खाते में 2.10 लाख रुपए शामिल हैं

नशा तस्कर आरोपी सुभान निवासी मोहल्ला पटा चौक कस्बा लंढौरा मंगलौर की 1.80 करोड़ 19 हजार की संपत्ति जब्त की जाएगी जिसमें 1.76 करोड़ 59 हजार की जमीन और 2.50 लाख रुपये के वाहन और 1.10 बैंक खाते में जमा हैं.

फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह चलाकर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने में गिरफ्तार कांग्रेसी नेत्री आरोपी रेणु नोटियाल उसके भाई अजय नौटियाल और विजय नौटियाल निवासी टिकमपुर कोतवाली लक्सर की 1.43 करोड़ 53 हजार की संपत्ति जब्त होगी जिसमें 1.15 करोड़ 91 हजार की जमीन 27.50 लाख रुपये के वाहन बैंक खाते में 12 हजार रुपये शामिल हैं

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि देखने में आता है कि जो अपराधी होते हैं और जिनपर गैंगस्टर लगती है उनके द्वारा काफी संपत्ति अर्जित की जाती है इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियान के तहत हरिद्वार जिले में गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्तियों की जांच की गई इसमें 9 लोग ऐसे पाए गए जिनके द्वारा लंबे समय से अवैध संपत्ति अपने नाम और अपने रिश्तेदारों के नामों से खरीदी जा रही थी साथ ही कई ऐसे वाहनों का प्रयोग किया जा रहा था जो अवैध संपत्ति से खरीदे गए थे पुलिस द्वारा 9 करोड़ 60 लाख की अवैध संपत्ति चयनित की है इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है जिसे जल्द ही इन संपत्तियों को जप्त किया जा सके

हरिद्वार शहर के ऐसे कई भू-माफिया भी पुलिस के रडार पर हैं जो जमीनों पर अवैध कब्जे का खेल कई सालों से खेल रहे हैं लेकिन अब तक उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन कब्जाने जैसे कई मामले अब पुलिस के सामने आने लगे है कार्रवाई की आस में लोग अब शिकायतें लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंच रहे हैं जिसके बाद शिकायतों पर गंभीरता से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। वही सूत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि नशे के सामान बेचने वालों के खिलाफ ज्वालापुर में कार्रवाई की गई है

23 वीं स्कवे मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में खिलाडियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory