• Wed. Feb 25th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान से आक्रोशित संत समाज अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की नीतीश कुमार से मांग शिक्षा मं

Bystaruknews

Jan 12, 2023

बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान से आक्रोशित संत समाज अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की नीतीश कुमार से मांग शिक्षा मंत्री को करें बर्खास् क्या बोले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित्रमानस
पर दिए गए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है मगर उसके बावजूद भी मंत्री चंद्रशेखर अपने बयान पर अड़े हैं इनके द्वारा रामचरित्रमानस के दोहों को पढ़ते हुए कहा था की यह ग्रंथ समाज में नफरत फैलाने वाला है बीजेपी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का कार्य कर रही है तो वहीं अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द अखाड़ा परिषद इस मामले पर बैठक कर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बहिष्कार करेगा रविंद्रपुरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करी है कि चंद्रशेखर को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी का कहना है कि यह बहुत दुख का विषय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित्रमानस पर विवादित टिप्पणी की गई है उनको शर्म आनी चाहिए इस बयान को लेकर संत समाज एक बैठक कर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बहिष्कार करेगा राम के नाम पर इस तरह के बयान देना उचित नहीं है संत समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि राम हमारे प्राण हैं राम के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं बहुत दुख का विषय है कि शिक्षा मंत्री होते हुए उनके द्वारा इस तरह का बयान दिया गया हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से इस्तीफा लिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory