• Fri. Jul 4th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोली प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य को कर्ज़ के बोझ तले ढक दिया है

Bystaruknews

Feb 6, 2022

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोली प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य को कर्ज़ के बोझ तले ढक दिया है

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक रविवार को हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रागिनी नायक ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य को कर्ज़ के बोझ तले ढक दिया है। हालात यह हैं कि प्रदेश में होने वाला हर नवजात 73 हजार के कर्ज के साथ पैदा हो रहा है। यही नहीं खुद को पाक साफ बताने वाले कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला करते हैं। पूरा प्रदेश कोरोना काल में बेरोजगारी की चपेट में है। पहाड़ से लोग पलायन कर रहे हैं। हालात यह है कि इस राज्य में तीन-तीन बार मुख्यमंत्री दिए गए हैं जोकि प्रदेश सरकार की असफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और लोगों से कांग्रेस को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory