• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सतपाल ब्रह्मचारी बनाए गए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष

Bystaruknews

Nov 20, 2022

सतपाल ब्रह्मचारी बनाए गए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष


पूर्व पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी को महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महानगर कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधाकृष्ण धाम में फूलमालाएं व पटका पहनाकर सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पार्टी के राज्य व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है कि उसका निष्ठा के साथ पालन करते हुए पार्टी को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से निरंतर संपर्क व संवाद के लिए व्यवस्थित तरीके से पार्टी कार्यालय का संचालन किया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और अगले वर्ष होने वाला नगर निगम चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और कांग्रेस के नेतृत्व में ही हरिद्वार नगर निगम बोर्ड का गठन होगा। नगर निगम चुनाव के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। दीपक जखमोला ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी वरिष्ठ व अनुभवी नेता हैं। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से अवश्य ही पार्टी को लाभ होगा। स्वागत करने वालों में ओमबीर मलिक, करण सिंह राणा, विमल शर्मा साटू, गोविंद निषाद, नितिन यादव, शिवकुमार शिब्बु, शुभम जोशी, सन्नी मल्होत्रा, ऋषभ गिरी, शरद शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory