• Wed. Jul 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भाजपा का बोर्ड बनते ही शुरू हो जाएंगे क्षेत्रों में रूके हुए विकास कामः सौरभ बहुगुणा

Bystaruknews

Sep 20, 2022

भाजपा का बोर्ड बनते ही शुरू हो जाएंगे क्षेत्रों में रूके हुए विकास कामः सौरभ बहुगुणा


लालढांग। जिला पंचायत की गैंडीखाता-लालढांग सीट से प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल के समर्थन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने जनसभा करते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।


भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल के समर्थन में सभा करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ताबड़तोड़ जनसभा करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिला पंचायत ऐसी इकाई है जोकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ही काम करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार में भाजपा का बोर्ड बनते ही क्षेत्रों में विकास के आयाम गढ़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार के ग्रामीणों के विकास के लिए विशेष फोकस रहता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विपक्षी दल की विधायक ने विकास कार्य कराने के बजाय राजनीति करने का काम किया है, अब क्षेत्र की जनता फिर से घडियाली आंसुओं में नहीं आएंगे और किसी प्रकार के प्रलोभनों एवं बहकावे में नहीं आने वाले है। केवल विकास और विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।
प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल ने कहा कि हमेशा जनता हित में काम करेंगे। भाजपा का बोर्ड बनते ही विकास कार्यों की शुरूआत एकदम करा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory