• Sat. Sep 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिक्षित होने के साथ संस्कारवान बने :चिरंजीवी

Bystaruknews

Sep 8, 2022

शिक्षित होने के साथ संस्कारवान बने :चिरंजीवी

हरिद्वार।
वर्तमान में बच्चों का शिक्षित होना जितना आवश्यक है उससे कहीं अधिक संस्कारित बनना है। राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग प्रचारक चिरंजीवी भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की ओर से आयोजित गुरु वंदन -छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उक्त विचार व्यक्त किए ।


कल देर शाम होटल इंडियन इरा में आयोजित कार्यक्रम में चिरंजीवी ने कहा कि समाज में भारत विकास परिषद पूर्व से ही संपर्क,संस्कार व सहयोग के संकल्प के साथ-साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है।आज बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की जरूरत है। बच्चे संस्कार वान बने इसके लिए वातावरण तैयार करना होगा। हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति हमें शिक्षित तो कर रही है परन्तु युवा पीढ़ी रास्ते से भटक गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने जो नई शिक्षा नीति बनाई है वह इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। अब शिक्षक हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित बनाने के साथ साथ समाज के प्रति उनके क्या कर्तव्य है उसका भी बोध उन्हें करायेगे। शाखा के समन्वयक डॉ महेंद्र असवाल ने गुरु वंदन -छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद गुरु -शिष्य परम्परा को आगे बढ़ा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य गुरुजनों को तो सम्मानित करने का है ही साथ ही उनके होनहार शिष्यों को भी उचित मंच देना है। महिला संयोजिका श्रीमती डॉ बबीता पुरोहित ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है ।शिक्षक ही बच्चों को सांस्कृतिक व सामाजिक रूप से चुहुमुखी विकास के लिए तैयार करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें शाखा अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय समय पर सम्मानित करता चला आ रहा है। शिक्षक तो हमारे समाज की रीढ़ है। हमें शिक्षित होने के साथ अपने नैतिक मूल्यों की भी रक्षा करनी है। परिषद के महामंत्री संजीव कुमार लांभा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुरु वंदन -छात्र अभिनन्दन के स्लोगन की शपथ दिलाई। जिसमें माता – पिता, शिक्षकों, नारी जाति, अपनी राष्ट्रीय संस्कृति, के साथ ही नशीले पदार्थो आदि से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इससे पूर्व मुख्य अथिति विभाग प्रचारक चिरंजीवी व अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और गुरु वंदन के अवसर पर प्रो. विवेक कुमार गुप्ता कम्प्यूटर विज्ञानं विभाग, गुरुकुल कांगड़ी संविश्वविद्यालय, राजेश शर्मा, डिवाईन लाइट स्कूल जगजीतपुर, राजपाल सैनी,सेठपाल, सेंट जे. पी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल टिक्कमपुर, सुल्तानपुर तथा परविंदर सैनी महारानी लक्ष्मी बाई, आई. टी. आई सुल्तानपुर को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए शाल पहना कर व स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही छात्र अभिनन्दन के तहत राघव बंसल, डिवाईन लाइट स्कूल, जगजीतपुर, अनमोल राज सैनी व आस्था सैनी सेंट जे. पी. कान्वेंट पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर और गगन धीमान, महारानी लक्ष्मी आई. टी आई. सुल्तानपुर को सर्वाधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष लाल सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव वैभव दत्ता, सह महिला संयोजक श्रीमती सीमा चौहान, जे. के.मोंगा,बिजेंद्र पंत, निखिल वर्मा, ललित पाण्डेय, राकेश कुमार गर्ग, विमल कुमार गर्ग, अभिनव चौहान(मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा रानीपुर ), मयंक पोखरियाल, योगेश कुमार व विद्या सागर शर्मा आदि ने मंचसीन अतिथियों का गुलदस्तों व पटका पहना कर स्वागत किया। शाखा मीडिया प्रभारी डॉ. सुयश भारद्वाज ने परिषद के विषय में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आरम्भ वन्दे मातरम् गीत के साथ व अंत राष्ट्रगान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory