भाजपा अध्यक्ष ने महंगाई पर की चिंता व्यक्त
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ चीजों के दाम बड़े हैं हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई को लेकर पिछले लोकसभा चुनाव से आंदोलन कर रही है और जनता उसे नकार रही है महंगाई केवल कांग्रेस के 10 लोगों के लिए नहीं है देश के प्रधानमंत्री ने जिस तरह से कोरोना काल के बाद जिस तरह से सारे विषयों को संभाला है मैं यह कह सकता हूं कि कोरोना काल के बाद कुछ चीजों के दामों में बढ़ोतरी जरूर हुई है भाजपा के अध्यक्ष भी मानते हैं की महंगाई थोड़ी कम होनी चाहिए।
