• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष और साधु-संतों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bystaruknews

Aug 14, 2022

विधानसभा अध्यक्ष और साधु-संतों ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मना रहा है आज हरिद्वार एसएमजेएन कालेज से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी महाराज सहित भारी संख्या में साधु संत और स्थानीय निवासी शामिल हुए तिरंगा यात्रा शहर में मुख्य जगहों से होकर निरंजनी अखाड़े में समाप्त हुई

तिरंगा यात्रा में शिरकत करने पहुंची विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का कहना है कि आज गौरव की बात है देश के कोने-कोने में तिरंगा झंडा लग रहा है और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है हर उम्र और हर धर्म के लोग इसके साथ जुड़ रहे जिससे पूरा भारत तिरंगा मय हो रहा है अमृत महोत्सव का विरोध करने वालो पर रितु खंडूरी का कहना है कि ऐसा होना नहीं चाहिए क्योंकि बचपन से ही तिरंगे को लेकर हमारे अंदर संस्कार कूट-कूट के भरे होते हैं कि हम भारतीय हैं अभी कुछ लोग सोए हुए हैं वह जागे नहीं है उनसे मैं आवाहन करती हूं देश के प्रति अपना समर्पण दिखाइए क्योंकि इस देश ने हमें सब कुछ दिया है

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि तिरंगा यात्रा को एसएम जैन डिग्री कॉलेज से शुरू की गई और निरंजनी अखाड़े में समाप्त इस यात्रा में कॉलेज में पढ़ने वाले हिंदू और मुस्लिम बच्चे शामिल हुए इनका कहना है कि जो लोग तिरंगे का विरोध कर रहे हैं उनको इस देश में रहने का अधिकार नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory