• Mon. Jun 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने देश व प्रदेश की उन्नति के लिए मां गंगा व मां मनसा देवी की पूजा अर्चना कर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज से लिया आशीर्वाद

Bystaruknews

Aug 3, 2022

श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने देश व प्रदेश की उन्नति के लिए मां गंगा व मां मनसा देवी की पूजा अर्चना कर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज से लिया आशीर्वाद

। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने देश व प्रदेश की उन्नति के लिए मां गंगा व मां मनसा देवी की पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया। ठाकुर रघुराज सिंह ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद पुरी महाराज ने कहा कि देश धर्म और संस्कृति के साथ स्वच्छ राजनीति वातावरण से चलता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म और संस्कृति को साथ लेकर देश में स्वच्छ राजनीतिक वातावरण बनाने में जुटे हुए है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह सभी वर्गो के विकास में जुटे है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता को धर्मसत्ता की शरण में आने पर राजनीति में विकास का मार्ग प्रशस्त होता है जब राजनीति में धर्म की स्थापना होती है तो उस देश और प्रांत विकास स्वच्छ वातावरण में होता है। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने साधु संतों से आशीर्वाद लेकर अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बनाने का काम किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि मां गंगा और मां मनसा देवी की पूजा अर्चना के उपरांत तीर्थ नगरी के साधु संत महात्माओं का आशीर्वाद लेकर राजनीति में मनोबल को बढ़ाने का बल मिलता है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि उन्हें अलीगढ़ की तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है सभी कार्यकर्ताओं सर्व समाज के लोगों को लेकर देश की आन बान शान में तिरंगा यात्रा को सफल बनाया जाए। इस अवसर पर नवीन अरोड़ा,रमन खुराना,रोबिन त्यागी,जतिन चांदना,मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा,भोला शर्मा,मनोज मंत्री,हेमंत टुटेजा,प्रतीक सूरी,पुरषोत्तम शर्मा, गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory