• Fri. Feb 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्लास्टिक मुक्त अभियान हर की पौड़ी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने चलाया

Bystaruknews

Jul 1, 2022

प्लास्टिक मुक्त अभियान हर की पौड़ी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने चलाया

धर्मनगरी हरिद्वार में आज से- 01 जुलाई से पूरे देश में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार में भी नगर निगम प्रशासन द्वारा हर की पौड़ी समेत कई गंगा घाटों पर अभियान चलाकर प्लास्टिक की केन और पॉलिथीन जब्त की गई। घाटों पर प्रशासन की टीम पहुंचते ही केन और पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों में भगदड़ मच गई। अभियान के तहत करीब 500 किलो प्लास्टिक जब्त की गई और कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू करने से 10 दिन पहले मुनादी, नुक्कड़ नाटक और विज्ञापन के जरिए लोगो को जागरूक किया था। हरिद्वार में प्लास्टिक का सामान बनाने वाले कई बड़े उद्योगों को चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory