• Thu. Jul 3rd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार

Bystaruknews

Jun 30, 2022

जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार
संत नगरी हरिद्वार में पिछले दिनों जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक और राहुल नाम के ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया  कि आरोपी दो दिन पहले जूना अखाड़ा परिसर में बने कमरे में आकर ठहरे थे। और यहां पर शराब का सेवन कर रहे थे। जिसे लेकर महंत महाकाल गिरी और उनके शिष्यों ने जब इन्हें आपत्ति की तो उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में जूना अखाड़ा के आश्रम से इन्हें निकाल दिया गया था। जिसके नाराज होकर दोनो युवकों ने सोमवार रात को वापस आकर महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किए बेसबॉल स्टिक भी बरामद कर लिए हैं। आपको बता दें कि हमले में महंत महाकाल गिरी को गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory