• Fri. Aug 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के जनता दरबार में आई समस्याएं, निराकरण को दिए अधिकारियों को निर्देश

Bystaruknews

Jun 12, 2022

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के जनता दरबार में आई समस्याएं, निराकरण को दिए अधिकारियों को निर्देश


हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में जनता दरबार लगाते हुए आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुडी समस्याएं सुनकर उनके निवारण को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्याओं में पेयजल से जुड़ी कई ग्रामों एवं कॉलोनियों की समस्याएं आई।
रविवार की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में जनता दरबार लगाया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां क्षेत्र की ब्रह्म विहार कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मिली। उन्होंने क्षेत्र में कई दिनों से पानी में मिलने की समस्या बताइ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने पेयजल के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता को फोन कर तत्काल पानी की समस्या को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई गांवों के निवासियों ने सड़कों की समस्या बताई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त किया कि समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाएगा।
इस मौके पर प्रीति, पिंकी, अंजू, अमन, रेनू, कविता, कुसुम, पिंकी, बबीता, मंजू चौधरी, सुनीता आदि शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory