• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

उत्तराखंड की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नेतृत्व में श्री निरंजनी अखाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस

Bystaruknews

Jun 5, 2022

उत्तराखंड की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नेतृत्व में श्री निरंजनी अखाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस

उत्तराखंड की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल के नेतृत्व में श्री निरंजनी अखाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्रपूरी महाराज ने कहा कि पौधरोपण कार्य करना स्वच्छ पर्यावरण को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हरिद्वार द्वारा पौधारोपण कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ साथ उसकी सुरक्षा करना एवं उसको सींचना हमारी प्रथम जिम्मेदारी होनी चाहिये।
यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि यूनियन द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर निरंजनी अखाड़े के साथ साथ भेल और लाहड पर स्थित काली मंदिर प्रांगण चिड़ियापुर में भी पौधरोपण किया गया। पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। इस दौरान पौधारोपण करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में काली मंदिर के तपस्वी निर्मल मुनि, महामंत्री राहुल शर्मा, विक्रम सिंह सिद्धू, सुनील शर्मा, लव कुमार शर्मा, राजवेंद्र, यश कुमार शर्मा, वीरेंद्र चड्ढा, राकेश कुमार वर्मा, धीरेंद्र रावत, हिमांशु भट्ट, भगवती प्रसाद, हरपाल सिंह, धन सिंह बिष्ट, दीपक नेगी, मुकेश सूर्या, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory