• Thu. Apr 23rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संजय गुप्ता से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप

Bystaruknews

Jan 12, 2022

संजय गुप्ता से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप

लक्सर – लक्सर विधानसभा से भाजपा विधायक संजय गुप्ता से भाजपा कार्यकर्ता ही नाराज है। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है।

लक्सर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता एडवोकेट राजेन्द्र नाथ मेहंदीरत्ता ने कहा कि आठ जनवरी को भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगाये जाने से एक घण्टे पहले क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि द्वारा लक्सर में रेलवे अंडर पास का शिलान्यास कर दिया गया जोकि महज चुनावी स्टंट है। लोगों को बहला-फुसलाकर बिना आधार के अंडर पास का शिलान्यास किया गया है। ना ही तो अंडर पास का डीपीआर तैयार की गई और ना ही कोई टेंडर और वर्क ऑर्डर हुआ। चुनावी लाभ लेने के लिए ही शिलान्यास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लक्सर में 10 वर्षो से संजय गुप्ता विधायक है। इन 10 वर्षों में उनके पास कोई विशेष उपलब्धि बताने को नही थी। अब जब चुनाव सर पर आ गए और क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपना खोता जनाधार और लक्सर की जनता के बीच आक्रोश को भांपते हुए बिना पूर्व तय कार्यक्रम के अचार संहिता लगने के कुछ घण्टे पूर्व एक रेलवे अंडर पास का शिलान्यास कर दिया गया। परंतु जनता क्षेत्रीय विधायक को भलीभांति समझ चुकी है। और परिवर्तन का मन बना चुकी है।


निवर्तमान भाजपा सभासद व जिला योजना सदस्य नाथूराम शर्मा ने कहा कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने कार्यकाल में मात्र घोषणाओं के अलावा धरातल में कोई काम नही किया है। यदि कोई काम किया है अपने चहेतों के लिए नीति बनाकर उन्हें कार्य आवंटित करने का काम किया है। जिस तरह आनन फानन में लक्सर शिलान्यास किया गया उससे साफ प्रतीत होता है कि क्षेत्रीय विधायक ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा देकर शिलान्यास किया है। जल्द ही वो इस संबंध में न्यायालय का सहारा लेने जा रहे है।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory